गोर्खा सम्मेलन के तत्वावधान में पल्टन बाजार स्थित मणिकुमार सुब्बा भवन परिसर में ओबीसी, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की मांग कर रहे गोर्खा समुदाय के 25 समुदायों के प्रतिनिधि संगठनों के नेतृत्व के साथ संयुक्त बैठक आयोजित हुई।

News Publisher  

रिपोर्टर: राजेन काफिले, असम, गुवाहाटी, आज असम गोर्खा सम्मेलन के तत्वावधान में पल्टन बाजार स्थित मणिकुमार सुब्बा भवन परिसर में ओबीसी, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की मांग कर रहे गोर्खा समुदाय के तामांग, लिम्बू, मगर, खस, नेवार सहित 25 समुदायों के प्रतिनिधि संगठनों के नेतृत्व के साथ संयुक्त बैठक आयोजित हुई। सम्मेलन के सभापति कृष्ण भुजेल की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में मुख्य महामंत्री लक्ष्मी सेढाई ने असम गोर्खा सम्मेलन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने असम गोर्खा सम्मेलन द्वारा किए गए कार्यों की खुलकर प्रशंसा की और इस धार को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोर्खा समुदाय को एकजुट होकर रहना चाहिए। सम्मेलन के सभापति कृष्ण भुजेल ने दोहराया कि अगोस (असम गोर्खा सम्मेलन) सभी समुदायों की अपनी-अपनी मांगों को पूरा करने में पूरा सहयोग करेगा। कार्यक्रम में अगोस के उपसभापति दिलु शर्मा, मीनू क्षेत्री, मुख्य सचिव जगदीश खनाल, जयकुमार सुतार, सञ्जीव दाहाल के साथ-साथ विभिन्न जातीय समुदायों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।