बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा पीएचसी में आज बीडीओ घोघरडीहा ने किया औचक निरीक्षण,कयी अनियमितता का पता चला है।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड अंतर्गत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज गुरुवार,,20 नवंबर, 2025 को भारी अनियमितता का पता चला है। गुरुवार को रात्रि 9 बजे आज प्रखंड विकास पदाधिकारी घोघरडीहा विकास कुमार ने औचक निरीक्षण किया है। जिसमें कयी अनियमितता का पता चला है। उन्होंने घंटों तक पूरे पीएचसी की बिंदुवार कयी विषय का गहराई से निरीक्षण किया। जिसमें तथ्य चौंकाने वाला है। बीडीओ घोघरडीहा विकास कुमार ने आज औचक निरीक्षण के बाद जानकारी पत्रकारों के संग शेयर की है। जिसमें सनसनीखेज खुलासा होता प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि आन ड्यूटी एक भी पदाधिकारी या प्रबंधक नहीं थे। अस्पताल की हालत अत्यंत लगातार दयनीय बनी हुई है। जिसमें शौचालय और महिला मरीज प्रसव कक्ष में गंदगी की अंबार है। पेयजल, पीने का पानी तक यहां उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सरकारी व विभागीय प्रावधानों के बावजूद आम मरीजों को दोपहर, रात का खाना और अन्य सामग्री भी कयी माह से नहीं दिया जाता है। अस्पताल में पीने के पानी के लिए आर ओ तो लगा हुआ है। मगर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय में ख़राब हालत में है। साफ़ सफाई का नितांत अभाव है। और तो और औचक निरीक्षण में और भी कयी सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। चिकित्सक मसलन डाक्टर्स समय सारिणी व रूट चार्ट भी मौके पर अनुपलब्ध रही है। बीडीओ ने बताया कि महिला मरीज प्रसव कक्ष में तो वर्षों से फर्श की सफाई नहीं की गई है। अस्पताल में सिर्फ एक चिकित्सक आयुष मौजूद रहीं। जिसने अपना नाम नुसरत प्रवीण बताया है।इस तरह से इस प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी में आम मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी सही तरीके से उपलब्ध नहीं करायी गई है। मामले में लापरवाही, कुव्यवस्था का पता चलता है। संपर्क करने पर बीडीओ घोघरडीहा श्री कुमार ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी मधुबनी को सौंपी जाएगी। बीडीओ घोघरडीहा सह अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति श्री कुमार ने कहा कि स्थिति बेहद खराब बल्कि चिंताजनक है।