रिपोर्टर: दीपक राज, लुधियाना, आज सिटी रिवाइवल चर्च की 21वीं वार्षिक कन्वेंशन के अवसर पर तीसरा रक्तदान शिविर मिशन ब्लड सेवा एनजीओ और सीएमसी एंड एच के साथ मिलकर लगाया गया जिसमें 50 डोनर्स ने अपना कीमती रक्त दान किया। इस अवसर पर सिटी रिवाइवल चर्च के सीनियर पादरी एबी सैमुअल ने लुधियाना सेंट्रल क्षेत्र के विधायक श्री अशोक प्रशार पप्पी जी का और वार्ड के पार्षद मनप्रीत सिंह मन्ना जी और यूथ क्रिश्चियन लीडर मॉन्टी जी तथा उनकी टीम का विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस शिविर में भाग लिया। इस शिविर में चर्च के सभी सीनियर सदस्यों के साथ-साथ यूथ के लीडर विशाल राय, सैम शेर गिल, शाइनी प्रोचा, सिमरन और अंशिका भी उपस्थित रहे।
सिटी रिवाइवल चर्च की 21वीं वार्षिक कन्वेंशन के अवसर पर तीसरा रक्तदान शिविर मिशन ब्लड सेवा एनजीओ और सीएमसी एंड एच के साथ मिलकर लगाया गया।
News Publisher
