बिहार में विधानसभा चुनाव,2025 की अधिसूचना जारी! जन संपर्क महा अभियान में निवर्तमान मंत्री सह विधायक शीला कुमारी ने क्षेत्रांतर्गत डेवढ. मे गणमान्य लोगों से मिलीं।

News Publisher  

रिपोर्टर: पवन कुमार झा आजाद, बिहार में भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव अधिसूचना विगत 6 अक्टूबर,025 को जारी कर दी है। जिससे पूरे राज्य में अब तत्काल प्रभाव से चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इससे पहले से ही राजनीति दलों के नेतागण जन संपर्क अभियान और सभाएं कर रहे थे।विगत बुधवार (8 अक्टूबर,025) को बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र संख्या 39 में निवर्तमान मंत्री सह विधायक, जदयू नेत्री शीला कुमारी ने डेवढ. मैं कमलाकांत चौधरी, शिक्षक अनिल झा और पुष्पेन्द्र झा के आवास पर पहुंचकर अपनी बात रखी है। उन्होंने एनडीए नित डबल इंजन की सरकार के कार्यों की भी चर्चा की। हालांकि जदयू नेत्री श्रीमती कुमारी ने कहा कि जनसंपर्क अंतर्गत ये हमारी सामान्य शिष्टाचार भेंट हैं। जिसमें निवर्तमान मंत्री सह विधायक का क्षेत्र के लोगों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। महिला नेत्री व निवर्तमान मंत्री शीला कुमारी को डेवड. , घोघरडीहा नगर पंचायत में मिथिला की आदर्श परंपरा के मुताबिक शाल और पाग से विधिवत सम्मानित किया गया है। यहां मौके पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, बुद्धिजीवियों ने सहयोग करने की बात भी कही है। मौके पर जदयू नेता शिव चन्द्र झा , कयी एनडीए के नेता कार्यकर्ता भी आदि उपस्थित थे।