रिपोर्टर पिनाकी धर, असम, गुवाहाटी, रायजोर दल के नेता देबांगा सौरव गोगोई ने आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत हाल ही में जारी किए गए राजपत्र अधिसूचना का कड़ा विरोध किया । अखिल गोगोई रायजोर दल के एक प्रमुख नेता हैं और उन्होंने असम में सीएए विरोधी प्रदर्शनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, “यह निर्णय साबित करता है कि भाजपा असम को विदेशियों का कूड़ाघर बनाना चाहती है, जबकि मूल निवासियों को उनके वाजिब राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों से वंचित करना चाहती है। हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि ऐसे कानून असम की जनसांख्यिकी, भाषा और संस्कृति को खतरे में डालेंगे, और अब हमारी आशंकाएँ सच साबित हुई।
रायजोर दल के नेता देबांगा सौरव गोगोई ने आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 के तहत हाल ही में जारी राजपत्र अधिसूचना का कड़ा विरोध किया, जिसमें विदेशियों के लिए छूट और समय सीमा बढ़ा दी गई है।
News Publisher