बिहार अंतर्गत झहूरी पंचायत/ लौकही वार्ड 4 में सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही है भारी अनियमितता, कार्रवाई की मांग।

News Publisher  

रिपोर्टर  पवन झा आजाद  मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड की झहूरी पंचायत, में झहूरी गांव अंतर्गत वार्ड 4 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। जिससे आम लोगों ने भी कड़ा ऐतराज किया है। घटिया मिक्सिंग लोकल बालू मिलाया जा रहा है। सीमेंट भी अपेक्षित नियम परिनियम के अनुरूप सही नहीं ठहरता है। जिसमें सड़क निर्माणाधीन जानकारी उल्लेखित रहना आवश्यक है। मगर इसकी कड़ाई से कोई अनुपालन नहीं किया गया है। दूसरे गांव से इस पंचायत के मुखिया द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोगों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की।