प्रशासन नागरिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध डीसी डॉ विवेक भारती ।

News Publisher  

रिपोर्टर मनीष कौशिक 7 जुलाई  उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन दोनों ही नागरिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय में आयोजित ‘समाधान शिविर’ में मिली हर शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और उनका निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। आज के समाधान शिविर में कुल 92 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे ये शिविर आम नागरिकों के लिए काफी राहत लेकर आए हैं। इन शिविरों में एक ही छत के नीचे सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो पाता है। डॉ. भारती ने आगे कहा कि इस पहल से प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और गुरुवार को लगने वाले इन समाधान शिविरों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। आज लगे समाधान शिविर में बिजली, पानी, सीवरेज तथा परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। इससे पहले उन्होंने पिछले सोमवार को मिली शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की एक सप्ताह के अंदर-अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट मिलनी चाहिए। संबंधित विभाग द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में शिकायतकर्ता को भी जानकारी दी जाए। इस मौके पर एसडीएम नारनौल रमित यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।