रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत बेगूसराय से गत 15 अप्रैल,025 को खगड़िया जिले की बेटी अचानक ग्रेजुएशन की फाइनल परीक्षा देने के उपरांत गायब हो गई है। माता-पिता, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार घटना बेगूसराय में हुई है।वे ग्रेजुएशन फाइनल की परीक्षा देने गयी हुई थी।वारदात 15 अप्रैल, 2025 की है। खगड़िया जिले की यह होनहार प्रतिभावान बेटी सपना कुमारी खगड़िया जिले अंतर्गत चंद्रनगर राको वार्ड 33 निवासी थाना क्षेत्र कोसी कालेज थाना की है। सपना मंझौल स्थित आरसीएस कालेज परीक्षा देने गयी हुई थी।इस आशय की सूचना परिजन में थाने में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई है। मगर रिपोर्ट लिखे जाने तक अभी तक इस बेटी की सकुशल बरामदगी नहीं की जा सकी है। परिजन ने एसपी, डीएम बेगूसराय व खगड़िया, बिहार और बिहार डीजी बिहार सरकार से मामले में त्वरित गति में पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई कर सकुशल बरामदगी की अपील की है।
बिहार में बेगूसराय स्नातक की फाइनल पार्ट की परीक्षा देने गयी बच्ची अचानक गायब परिजन में चिंता का पाराबार नहीं!
News Publisher