बिहार के मधेपुरा जिले में विख्यात प्राचीन ऐतिहासिक शिव का सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष महा शिव पुराण कथा ज्ञान सप्ताह हुआ संपन्न,11 लाख से अधिक अंतिम दिन बनी रिकॉर्ड।

News Publisher  

रिपोर्टर पवन कुमार झा आजाद बिहार अंतर्गत मधेपुरा जिले अंतर्गत सिंहेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार,27 अप्रैल 2025 को अंतिम दिन बिहार की ऐतिहासिक नयी रिकॉर्ड शिवभक्तों ने बना दी। मंदिर प्रांगण में दर्जनों विशाल पंडाल बनाए गए थे। जिसमें लाखों शिव साधकों, भक्तों से भरा हुआ था। प्रचंड सनातनी व कथा वाचक, गुरुदेव प्रदीप मिश्रा जी महाराज की कथा का अमृत पान कर रहे थे। शिव महापुराण कथा का महा आयोजन गत 21 अप्रैल से 27 अप्रैल,2025 तक किया गया। बिहार के दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहित आसपास मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सभी जिलों, झारखंड से लेकर नेपाल के कयी जिलों से लाखों शिव भक्त, श्रद्धालु गण पहुंचे थे। वे परम लोकप्रिय गुरुदेव शिव महापुराण के प्रस्तोता कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी महाराज की अमृतमयी कथा को देखने और श्रवण करने के लिए विशाल जन सैलाव उमड़ पड़ा था। यहां सफलतम आयोजन में प्रशासन के प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी/ पुलिस रेंज, मधेपुरा के डीएम, एसपी सहित सभी स्थानीय नागरिक प्रशासन, पुलिस पदाधिकारियों का खुला सहयोग मिला है। जिसका कथा के समापन दिवस में गुरुदेव श्री मिश्रा जी महाराज ने अपनी व्यासपीठ से शुभ व मांगलिक आशीर्वचन संदेश दिए हैं।