समस्तीपुर, बिहार, संतोष कुमार : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार प्रयासरत है. इन सात वर्षों में देश के किसानों के लिये जो काम हुआ है वह पिछले सत्तर वर्षो की तुलना में सात गुणा अधिक है. उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ ठाकुर ने रविवार को दलसिंहसराय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने आगे कहा कि देश मे 25 प्रतिशत किसानों की भागीदारी है और जबतक किसान आत्मनिर्भर नहीं होते, तबतक देश का विकास नहीं हो सकता. केंद्र सरकार के प्रयास का नतीजा है कि आज किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई योजनाएं चल रही है. उन्होंने एमएसपी में 30 प्रतिशत से लेकर 46 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी, फसल बीमा की राशि मे वृद्धि, जैविक खेती, डेयरी, मत्स्य आदि क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो पर भी प्रकाश डाला. मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमरेन्द्र कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, शोभाकांत राय, रंजन ठाकुर, रघुवंश प्रसाद समेत अन्य थे. वहीं पाग चादर प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये केन्द्र सरकार प्रयासरत : जगन्नाथ
News Publisher
