असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भाजपा की टीम रवाना

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के दिशा निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी असम चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। असम में 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होना है जिसको लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी आज गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। पहले चरण में कुल 11 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं।

आदेश गुप्ता ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए 13 लोगों की टीम बनाई है जिसकी अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी करेंगे। इस टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा व सुनील यादव, पूर्व विधायक नील दमन खत्री और सत प्रकाश राणा, पूर्व मेयर योगेन्द्र चन्दोलिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रवि नेगी व मनीष सिंह और भाजपा प्रवक्ता आदित्य झा, विक्रम बिधूड़ी, यासिर जिलानी व सत्य नारायण गौतम शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ आदेश गुप्ता के दिशा निर्देश पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार एवं सह-प्रमुख अनिल वर्मा बंगाल के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी असम सरकार के पिछले पांच वर्ष के कार्यों के बारे में जनता को बताएंगे और एक बार फिर असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *