निगम फंड की मांग को भाजपा जनजागरण अभियान चलाएगी

News Publisher  

नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार से नगर निगम का बकाया 13,000 करोड़ रुपये की मांग के लिए गुरुवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों के साथ दिल्ली के 10 प्रमुख स्थानों पर जनजागरण अभियान चलाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली जिले के खानपुर में युवा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे। जनजागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रूखड़ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *