19 नये पोजिटिव केस मिलने से सोनीपत का आंकड़ा हुआ 14686

News Publisher  

सोनीपत, नगर संवाददाता: उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कहा कि जिला में बुधवार को सांयकाल तक कोविड-19 कोरोना वायरस के 19 नये पोजिटिव केस पाये गये हैं, जिनमें 7 महिला मरीज भी सम्मिलित हैं। नये मरीजों के जुड़ाव से जिला में कोरोना वायरस के पोजिटिव मामलों का कुल आंकड़ा बढकर 14686 हो गया है। उपायुक्त ने यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी।

उपायुक्त पूनिया ने कहा कि कोरोना वायरस के पोजिटिव मामले जिला के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में पाये गये हैं। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत काठ मण्डी सोनीपत में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, सेक्टर-14 सोनीपत में दो, इंडियन कालोनी सोनीपत में एक, मॉडल टाउन सोनीपत में तीन, आदर्श नगर गोहाना में एक, सेक्टर-15 सोनीपत में एक, सेक्टर-23 सोनीपत में एक, सेक्टर-12 सोनीपत में एक तथा खन्ना कालोनी सोनीपत में एक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव टीडीआई सिटी कुण्डली में एक, अंशल सनसाईन सिटी कुण्डली में एक, लड़सौली में एक, कुराड़ में एक तथा गांव प्याऊ मनियारी में एक नए कोरोना पोजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *