बीकानेर/राजस्थान, मुरली मनोहर व्यास : पाकिस्तान के लाहौर में आज भी होती है कबूतरों की रेस वहीं से रास्ता भटकने की लगाई जा रही है अटकलें पुलिस विभाग पूरी गहनता से कबूतर की जांच कर रही है छल्ले में मोहर देखने के वजह से छत्तरगढ़ तहसील के मोतीगढ गांव में शनिवार को हाजी जमाल खान कोहरी के घर पर एक कबूतर आकर बैठ गया पहले तो किसी ने उस पर गौर नहीं किया कबूतर काफी देर बैठा रहा तो उन्होंने उसे उड़ाने का प्रयास किया वह उड़ा नहीं और घर के कमरे में चला गया इस दौरान उसके पैरों में नम्बर अंकित छलै बंधे हुए थे इस पर उन्होंने छत्तरगढ़ एसएचओ सुरेंद्र कुमार बारूपाल को सूचना दी एसएचओ ने बताया कि कबूतर के पैरों में छलै बेल्ट होने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे कबूतर को पकड़कर थाने लाए उसके पंखों पर कई मोहरे लगी है एक मोहर पर चारनपुर टू लाहौर की मोहर के साथ 225 किमी दूरी भी अंकित की गई है हमने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी कबूतर का एक्सरे व स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया वह थका हुआ लग रहा था उसके अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं मिला पाकिस्तान के लाहौर में आज भी कबूतरों की रेस होती है शायद यह वही से रास्ता भटक कर आया होगा।
पाकिस्तान से रास्ता भटक कर आया कबूतर पैरों में छले पंखों पर लाहौर की मोहर
News Publisher
