प्रो कबड्डी लीग में गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स ने तेलुगू टाइटन्स को हराया

News Publisher  

ग्रेटर नोएडा/नगर संवाददाता : गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के 7वें सत्र के मैच में तेलुगू टाइटन्स को 48-38 से शिकस्त दी। गुजरात की टीम के लिए सोनू ने 17 रेड अंक (पीकेएल इतिहास में गुजरात का सर्वश्रेष्ठ रेड प्रदर्शन) हासिल किए जिससे 6ठे सत्र की उप विजेता टीम ने अपना अभियान सकारात्मक तरीके से समाप्त किया।

हालांकि दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। लेकिन दोनों टीमों ने बेहतरीन जज्बा दिखाया और तेलुगू टाइटन्स ने पहले हॉफ तक 21-13 से बढ़त बनायी हुई थी। लेकिन सोनू के प्रदर्शन से गुजरात ने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *